इस आर्टिकल मे Binary to decimal in hindi,Decimal to Binary in hindi Conversion का Shortcut विधि के बारे में विस्तृत वर्णन किया गया है।
Binary to Decimal Conversion कैसे करें ?
दोस्तो यहां हम Binary number को Decimal number मे Shortcut तरीका से बदलना सीखेंगे और उसे जानना भी बहुत जरूरी है । यदि आप Digital electronics सीखना चाहते हैं तो आपको ये जानना जरूरी है क्योंकि Binary number system का उपयोग digital electronics सर्किट डिजाइन में होता है।
Binary number मे base 2 होता है इसलिए 2 का weight संख्या को हमेशा याद रखे
1024,512,256,128,64,32,16,8,4,2,1
उदाहरण 1.
11110 Binary number को decimal number मे बदले –
Binary number | 1 | 1 | 1 | 1 | 0 |
weight संख्या | 16 | 8 | 4 | 2 | 1 |
Binary number मे जहां जहां 1 है वहां की weight संख्या को जोड़ना होता है जैसे – 16+8+4+2= 30
अत: 11110 = 30
उदाहरण 2 .
11111 Binary number को decimal number मे बदले –
Binary number | 1 | 1 | 1 | 1 | 1 |
weight संख्या | 16 | 8 | 4 | 2 | 1 |
Binary number मे जहां जहां 1 है वहां की weight संख्या को जोड़ना होता है जैसे – 16+8+4+2+1= 31
अत: 11111 = 31
उदहारण 3.
10000 Binary number को decimal number मे बदले –
Binary number | 1 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
weigh संख्या | 32 | 16 | 8 | 4 | 2 | 1 |
Binary number मे जहां जहां 1 है वहां की weight संख्या को जोड़ना होता है जैसे – केवल 32
अत : 100000 = 32
उदहारण 4 .
100001 Binary number को decimal number मे बदले –
Binary | 1 | 0 | 0 | 0 | 0 | 1 |
Weight संख्या | 32 | 16 | 8 | 4 | 2 | 1 |
Binary number मे जहां जहां 1 है वहां की weight संख्या को जोड़ना होता है जैसे – 32+1= 33
अत: 100001 = 33
उदाहरण 5 .
10000100 बाइनरी संख्या को decimal मे बदले
Binary | 1 | 0 | 0 | 0 | 0 | 1 | 0 | 0 |
weight संख्या | 128 | 64 | 32 | 16 | 8 | 4 | 2 | 1 |
Binary number मे जहां जहां 1 है वहां की weight संख्या को जोड़ना होता है जैसे – 128 + 4 = 132
अत: 10000100 = 132
Decimal to Binary Conversion कैसे करें ?
Binary number मे base 2 होता है इसलिए 2 का weight संख्या को हमेशा याद रखे
1024,512,256,128,64,32,16,8,4,2,1
उदहारण 1 .
30 को बाइनरी संख्या में बदले
30 से छोटी नजदीकी weight संख्या 16 है इसलिए weight 16 के जगह में 1 लिखेंगे और हमे weight संख्या 16,8,4,2,1 लेना है।
अब 30 – 16 = 14
14 से छोटी नजदीकी weight संख्या 8 है इसलिए weight 8 के जगह में 1 लिखना है।
अब 14 – 8 = 6
6 से छोटी नजदीकी weight संख्या 4 है इसलिए weight 4 के जगह में 1 लिखना है।
अब 6 – 4 = 2
2 के बराबर weight संख्या 2 है इसलिए weight 2 के जगह में 1 लिखना है।
अब 2 – 2 = 0
0 से छोटी नजदीकी कोई भी weight संख्या नही है इसलिए अब शेष बची खाली जगह में 0 लिखेंगे ।
weight संख्या | 16 | 8 | 4 | 2 | 1 |
Binary | 1 | 1 | 1 | 1 | 0 |
अत: 30 = 11110
उदहारण 2 .
31 को बाइनरी संख्या में बदले
31 से छोटी नजदीकी weight संख्या 16 है इसलिए weight 16 के जगह में 1 लिखेंगे और हमे weight संख्या 16,8,4,2,1 लेना है।
अब 31 – 16 = 15
15 से छोटी नजदीकी weight संख्या 8 है इसलिए weight के जगह में 1 लिखेंगे ।
अब 15 – 8 = 7
7 से छोटी नजदीकी weight संख्या 4 है इसलिए weight 4 के जगह में 1 लिखेंगे ।
अब 7 – 4 = 3
3 से छोटी नजदीकी weight संख्या 2 है इसलिए weight 2 के जगह में 1 लिखेंगे ।
अब 3 – 2 = 1
1 से छोटी नजदीकी weight संख्या नही है लेकिन 1 के बराबर weight संख्या 1 है इसलिए weight 1 के जगह में भी 1 लिखेंगे और बाकी शेष बची जगह में 0 से भर देंगे ।
weight संख्या | 16 | 8 | 4 | 2 | 1 |
Binary | 1 | 1 | 1 | 1 | 1 |
अत: 31 = 11111